चटपटे जोक्स Chatpate jokes

जिंदगी का हर पल कभी खुशियों में तो कभी गम में बीतता हैं,क्योंकि सुख और दुःख जीवन के हिस्से हैं इसलिए हमेशा हँसते रहना चाहिए। क्योंकि हंसने से सेहत अच्छी रहती है जो हमें चिंता से मुक्त करती हैं। इसलिए आइये हँसे और हँसाये मजेदार जोक्स के साथ कुछ पल बिताएं खुशियों में।

1

मास्टर जी --- दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है



अर्थ स्पष्ट करे


पप्पू - बीवी हमेशा घर में होती है, साली आती



              

2

हॉरर फिल्म में जब लड़की को अजीब-अजीब आवाजें सुनाई
देती हैं तो वो ऐसे बोलती है - कौन है वहां
.
.
.
जैसे कि भूत उनको बोलेगा - अरे मैं हूं.... मैगी बना रहा हूं,
खाएगी क्या




              


3


प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है!

प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं।
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं




             


4

लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई...

दूसरे दिन..

गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।

ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा

मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं




              


5



बंटू -- वेटर, ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे


वेटर -- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं

संजू  -- पंडित जी , किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?

पंडित जी  -- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे


              


6


डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।

मरीज- जी, वही तो किया था


               


7


एक पार्टी में बहुत भीड़ होने के कारण पति
ने एक खूबसूरत महिला से कहा...
मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं…

महिला --- क्यों

पति --- दरअसल मेरी पत्नी खो गई है


                


8


लड़की वाले -- हमें लड़का पसंद नहीं


लड़के वाले -- पसंद तो हमें भी नहीं है अब क्या करें घर से निकाल दें


                


9

 बेटा -- मम्मी आज मेरे सरे खिलौनों को आप कहीं छुपा दो 

मम्मी -- क्यों आपके सारे दोस्त चोर हैं 


बेटा -- नहीं वो अपने खिलौनें पहचान लेंगे 


                



10

बच्चा (कहानी सुनने के बाद) माँ से -- माँ मुझे भी तीन रानियाँ चाहिए, एक खाना बनाएगी, दूसरी गाना गाएगी, तीसरी मुझे नहलाएगी..
माँ (मुस्कुराते हुए) -- और तू सोएगा किसके साथ
बच्चा -- सोऊँगा तो मैं आपके ही साथ माँ

माँ (भावुक होकर) -- मेरा लाल.. सौ साल जिए… पर ये बता फिर वो रानियाँ किसके साथ सोएँगीं?
बच्चा :- वो पापा के साथ सो जाएँगी।

पास में बैठे पापा :- जूग जूग जिए मेरा लाल…मेरा मुन्ना.. मेरा लाड़ला बेटा…हज़ार साल जिए!
पापा के आगे के 4 दांत एक ही बेलन में बाहर आ गए


                


11
यू पी का लडका इंटरव्यू देने गया
.
.
.

इंटरव्यूवर --- तुम्हारे पास ऐसा क्या अलग है जिसे देख कर हम तुम्हें नौकरी दें

Boy --- उठ कर खिड़की पर गया गुटखा थूकते हुए बोला
.
.
.
 कट्टा धरें हैं हम

                
12
स्वस्थ्य रहने के लिये सबको साईकिल चलानी चाहिए
इतना बोलकर रामदेव बाबा...
.
.
.
कार में बैठकर चले गए ।


                 
13


विश्व में सिर्फ भारत इकलौता ऐसा देश है जहाँ 8 प्रकार के शाकाहारी लोग पाए जाते हैं –

1. शुद्ध शाकाहारी

2. अंडा खाते हैं पर चिकन नहीं खाते

3. अंडे वाला केक खा लेते हैं पर आमलेट नहीं खाते

4. तरी खा लेते हैं पर पीस नहीं खाते

5. बाहर खा लेते हैं पर घर पर नहीं बनाते

6. जब पीते हैं तब खा लेते हैं नहीं पीते तो नहीं खाते

7. जब जबरदस्ती किया जाये तो खा लेते है

ओर सबसे बड़े शाकाहारी ये वाले हैं…... 

8. बुध, शुक्र, रवि को चलता है लेकिन मंगल, गुरू, शनि को तो हाथ भी नही लगाते

    
               

14 

बारिश में हज़म हो सके वैसे हल्का खाना चाहिए। 
ये कोई बोलने की बात नहीं है 

पचने में सबसे हल्का पानी होता है ,
पानी पे अगर तेल डालो तो वो तैरता है ,
मतलब तेल पानी से हल्का है .....

उसी तेल में अगर पकौड़े डालो तो वो ,
तुरंत ऊपर तैरने लगता है ,
मतलब पकौड़े तेल से भी हलके .....

इसका मतलब ये हुआ की पचने में सबसे हलके पकौड़े हुए 
.
.
.
तो बारिश में खूब पकौड़े खाये 



       
        
                    

15
  
एक रैली में नारे लग रहे थे हमारा नेता कैसा हो 

तभी पीछे से आवाज़ आई... 
पिंक कलर का 
.
.
.
.

अब बताओ क्या करें 

                 




16 

यात्री ट्रेन से उतरा।,उसने संता से पूछा 

यह कौन-सा स्टेशन है -

संता हंसा और जोर से हंसा 

जोर-जोर से हंसा,हस्ते हस्ते लोट पोट हो गया 

और बड़ी मुश्किल से अपने आपको सँभालते हुए बोला ....

पगले --- ये रेलवे स्टेशन है



             

17 

इंसान अपने घर में उस वक्त खुश होता है 

जब बीबी - नई हो 
.
.
या 
.
.
बीबी - नहीं हो


                    

18 

इतना तो बगुला भी मछली पकड़ते समय अपनी चोंच नहीं निकलता है 
.
.
.
.
.
जितना 
.
.
.
.
.
लड़कियां सेल्फ़ी लेते वक्त निकालती हैं


                  

19
 

आप कितना ही क्यों न अच्छे काम करें लेकिन लोग 
उसे ही याद करते हैं 
.
.
.
.
.
जो उधार लेकर मरा हो  


          

20 

पप्पू  ने अमरूद लिए तो उसमें कीड़ा निकला 

दूकानदार से --- इसमें तो कीड़ें हैं ...


अमरूद वाला ---ये आपकी किस्मत है क्या पता अगली बार 
मोटरसाईकिल निकल जाये 
.
.
.
.
पप्पू --- दो किलो और दे दो    


 
  





Comments

Popular posts from this blog

majedaar jokes

hindi jokes